राजनांदगांव। चेहरे की खूबसूरती में जितना महत्व आंख, नाक या माथे का है, उतना ही महत्व सुडौल जबड़े का भी है. जबड़ा इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि अगर इसमें विकार हो तो भोजन में दिक्कत हो सकती है जिसका नकारात्मक प्रभाव पूरे शरीर पर पड़ सकता है. एक ऐसी ही महिला की सर्जरी छत्तीसगढ़ डेन्टल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में की गई. 28 वर्षीय यह महिला जन्मजात विकृति से ग्रस्त थी जिसके कारण वह लगभग कुपोषित की स्थिति में थी.












