भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने आज कहा कि जन्मदिन या किसी भी मौके पर वो ऐसा उपहार प्राप्त करना पसंद करेंगे जो जरूरतमंदों के काम आ सके. 4-5 सौ रुपए के गुलदस्ते पर पैसे बर्बाद न कर यदि लोग उन्हें रेनकोट, छाता, व्हीलचेयर जैसे उपहार दें तो इसे वो आगे जरूरतमंदों तक पहुंचा पाएंगे. श्री सेन एमजे कालेज में आयोजित अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे.












