भिलाई। दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने आज कहा कि अच्छा सुनना भी एक कौशल है. जो जितना अच्छआ सुनेगा, वह उतना आगे तक जाएगा. वे एमजे कालेज में आयोजित प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के इंडक्शन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस अवसर पर वाणिज्य, प्रबंधन, विज्ञान, कम्प्यूटर साइंस के यूजी और पीजी कोर्स के नवप्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित थे.












