दुर्ग। शासकीय डाॅ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान से हर वर्ष की भांति तीज-मिलन का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राध्यापक डाॅ. रेशमा लाकेश के अनुसार तीज त्यौहार हमारी संस्कृति की विरासत है जिन्हें सहेज कर रखना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। तीज पर्व महिलाओं का पर्व माना जाता है जिसे वो हर्ष और उल्लास के साथ मनाती है।












