भिलाई। एमजे कालेज की एनएसएस इकाई ने गोद ग्राम खम्हरिया में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली. एनएसएस स्वयं सेवकों ने इस अवसर पर नशे से दूर रहने की सीख देते हुए इससे होने वाली शारीरिक, आर्थिक और मानसिक क्षति को रेखांकित किया. साथ ही स्वयं सेवकों ने गांव में स्वच्छता सेवा भी दी.












