भिलाई। अंचल के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ असलम खान एवं यूरोलॉजिस्ट डॉ नवीन वैष्णव आज हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल से जुड़ गए. डॉ असलम एक अनुभवी इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट हैं जबकि डॉ वैष्णव यूरोलॉजी एवं रीनल ट्रांसप्लांट सर्जन हैं. हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ रंजन सेनगुप्ता ने दोनों विशेषज्ञों का परिचय प्रदान किया.












