भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा श्रीनिवासन रामानुजनजी के जन्म दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय 21 दिसंबर 2024 से 23 दिसंबर 2024 तक राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्नातक तथा स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों द्वारा रामानुजन पर स्कैच, पोस्टर, स्क्रैपबुक, रामानुजन डायरी का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन, क्विज और पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता इत्यादि शामिल थी।












