भिलाई। आवारा पशुओं के चलते सड़कों पर होने वाले हादसे का एक अत्यंत भयानक मामला सामने आया है. मॉडल टाउन सड़क-9 में घूम रहे आवारा सांड ने एक 80 वर्षीय व्यक्ति को अपनी सींगों पर उठा लिया और घुमा कर फेंक दिया. इस हमले में घायल की पसलियां उखड़ गईं, डायफ्राम फट गया और अंतड़ियां भी बाहर आ गईं. घटना बुधवार शाम 7 बजे की है.












