दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा 1 मई को अंतराष्ट्रीय श्रम दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बीए के विद्यार्थियों ने प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी दी. प्रभारी प्राचार्य डॉ एसएन झा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ के पद्मावती ने श्रम दिवस की उपयोगिता पर अपने विचार रखे.












