कर्नाटक के हासन में हार्ट अटैक से मौतों ने पूरे देश को झकझोर दिया है. वैसे तो यह स्थिति कई शहरों की होगी पर कहीं इसके आंकड़े इकट्ठे नहीं किये जाते होंगे या किये भी जाते होंगे तो पूल नहीं किये जाते होंगे. वैसे कायदे से प्रत्येक जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पास इसके आंकड़े होते हैं. बड़े शहरों में ये आंकड़े इससे भी ज्यादा हो सकते हैं. चिंता इसलिए भी ज्यादा है कि हासन में 40 दिनों में हार्ट अटैक से 23 मौतें हुईं. इनमें से छह की उम्र 19 से 25 तो आठ की उम्र 25 से 45 साल के बीच थी.












