राजनांदगांव. कॉनफ़्लूएन्स कॉलेज की विस्तार गतिविधि के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, एलूमनी एसोसिएशन और शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय पार्रीकला के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विजय मानिकपुरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन हर युवा के लिए प्रेरणा स्रोत है. उनकी उपलब्धियां उन तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि भारत और देशवासियों का सम्मान बन गईं.












