भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा है, ‘मेरा फर्ज बनता है कि मैं अपना सब कुछ भिलाई को बचाने के लिए दांव पर लगा दूं, क्योंकि इस शहर ने ही देवेन्द्र यादव को बनाया है। विधायक यादव भिलाई इस्पात प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ यहां दो दिवसीय सत्याग्रह कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार होने के बावजूद केन्द्र खुद अपने ही सांसद की भी नहीं सुन रहा।












