रायगढ़। अब रायगढ़ जिले के घरों की छतें सिर्फ छाया ही नहीं दे रहीं, बल्कि बिजली भी पैदा कर रही हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने जिले को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। 676 परिवारों को सब्सिडी की राशि सीधे उनके खाते में मिल चुकी है।












