भिलाई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा साल के अंतिम रविवार को एक नया प्रोजेक्ट प्रारंभ किया गया। इसका शीर्षक है “आओ मन से पुरानी बातों को विदाई दें … ताकि नए वर्ष में स्व परिवर्तन कर सकें “। नव वर्ष में नई शक्ति स्वयं में धारण करने हेतु इस विशेष प्रोजेक्ट का उद्घाटन सेक्टर 7 स्थित पीस ऑडिटोरियम में किया गया। वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी दीदियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।












