रायपुर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु योजना बच्चों के लिए संजीवनी सिद्ध हो रही है। यह योजना न केवल गंभीर बीमारियों से पीड़ित मासूमों को नया जीवन प्रदान कर रही है, बल्कि गरीब परिवारों के चेहरों पर भी मुस्कान लौटा रही है। जशपुर जिले में चिरायु टीम द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है। इसमें जन्मजात हृदयरोग, कटे-फटे होंठ एवं तालू सहित शल्य-चिकित्सा योग्य बीमारियों की पहचान कर बच्चों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।












