जशपुर। आपरेशन अंकुश के तहत पुलिस ने दो बैगाओं को पकड़कर जेल भी दिया है। दोनों बैगाओं ने कुछ दिन पहले एक मृतका को जीवित करने का दावा किया था। उन्होंने कब्र के पास तंत्र-मंत्री भी किया था पर कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने मृतका के परिजनों से अतिरिक्त रकम की मांग की। जब रकम नहीं मिली तो बैगाओं ने गांव की एक महिला को टोनही घोषित कर दिया। मामला पुलिस के पास पहुंच गया।












