धमतरी। सिहावा नगरी में महानदी रिवर फ्रंट के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल हुई है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने 20 करोड़ रुपये की सीएसआर स्वीकृति प्रदान की है। धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों को इससे नई गति मिलेगी। महानदी रिवर फ्रंट को तीन प्रमुख जोन में विकसित किया जाएगा। हर जोन की अपनी विशिष्टता और उपयोगिता होगी।












