जगदलपुर। देश में कड़कनाथ के साथ ही एक और मुर्गा बेहद मशहूर है। बस्तर अंचल में इन मुर्कों की लड़ाई कराए जाने का पुराना रिवाज है। पर क्या आप जानते हैं कि ये मुर्गियां एक बेहतरीन फाइटर होने के साथ-साथ इंसान के लिए बड़े काम की हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इन मुर्गियों के एक अंडे की कीमत 100 रुपए तक हो सकती है। इन मुर्गियों को “असील” के नाम से भी जाना जाता है।












