आध्यात्मिक जागरण में ब्रह्मकुमारियों की भूमिका महत्वपूर्ण : अरुण साव

आध्यात्मिक जागरण में ब्रह्मकुमारियों की भूमिका महत्वपूर्ण : अरुण साव

 

गरियाबंद। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गरियाबंद जिले के कोपरा स्थित ब्रह्मकुमारी केंद्र में नवनिर्मित भव्य शिवलिंग की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने वहां आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। श्री साव ने प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के 25 वर्ष पूर्ण होने और राजस्थान के माउंट आबू स्थित मुख्यालय के 90 वर्ष पूरे होने पर संस्था से जुड़े सभी भाई-बहनों को शुभकामनाएं दीं। राजिम के विधायक श्री रोहित साहू और राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने बीते वर्षों में आध्यात्मिक जागरण और मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कोपरा में आध्यात्मिक म्यूजियम का निर्माण प्रेरणादायी पहल है। इससे क्षेत्र में आध्यात्मिक संस्कृति और सकारात्मक संस्कारों का प्रसार होगा, जिससे लोगों को जीवन में सही दिशा प्राप्त होगी।

श्री साव ने कहा कि संस्था की स्थापना वर्ष 1930 में लेखराज कृपलानी ने की थी और आज यह 147 देशों में अपने सेवा केंद्रों के माध्यम से कार्य कर रही है। यह विश्व की ऐसी अनूठी संस्था है, जिसका संचालन बहनों द्वारा किया जा रहा है। संस्था से जुड़ी बहनें पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति अभियान और जैविक खेती जैसे विविध सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। ये प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं, साथ ही लोगों के जीवन को परमात्मा से जोड़ने का भी माध्यम बनते हैं। कोपरा नगर पंचायत के अध्यक्ष रुपनारायण साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, राजयोगिनी पुष्पा दीदी, आरती दीदी, सुनीता दीदी, लेखनी दीदी, आशीष भाई, नारायण भाई, अनिल चंद्राकर, चंद्रशेखर साहू और गोपी ध्रुव सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

#Bramhakumaris_Gariyaband

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *