सुशासन तिहार : खूंटीटोली शिविर में 102 आवेदनों का मौके पर निराकरण

सुशासन तिहार : खूंटीटोली शिविर में 102 आवेदनों का मौके पर निराकरण

 

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत कांसाबेल विकासखंड के ग्राम खूंटीटोली में जिला स्तरीय सुशासन शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों के समक्ष अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रस्तुत कीं। इस दौरान कुल 566 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 102 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों को निर्धारित समय-सीमा में निराकरण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया है।

शिविर में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित भी किया गया।

खूंटीटोली में आयोजित इस शिविर में टांगरगांव, हथगड़ा, बरजोर, नरियरडांड, पुसरा, फरसाजुड़वाईन, खूंटीटोली, चेटबा, सूजीबहार, ढुढरूडांड, जुमईकेला, छेराघोघरा और केनाडांड सहित विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं।

सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के साथ ही योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा।

#Sushasan_Tihaar #Jashpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *