श्रीशंकराचार्य महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग प्रशिक्षण

श्रीशंकराचार्य महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग प्रशिक्षण

भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, जुनवानी, भिलाई में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्साहपूर्वक योग प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः योग सत्र से हुआ, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योगाभ्यास का संचालन योग प्रशिक्षक श्रीमती तनुश्री सरकार द्वारा किया गया। उन्होंने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराते हुए योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अर्चना झा ने इस वर्ष की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग (Yoga for Healthy Ageing)” के अनुरूप योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को तनावमुक्त, ऊर्जावान एवं स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।

महाविद्यालय के डीन अकादमिक डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो सम्पूर्ण मानवता को स्वास्थ्य एवं संतुलित जीवन का संदेश देती है।
इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष श्री तुलसी सोनी सहित अन्य सदस्य भी शामिल थे। कार्यक्रम के संचालन में डॉ. लक्ष्मी वर्मा, डॉ. शिल्पा कुलकर्णी , डॉ. कविता कुशवाहा एवं श्रीमती माधुरी वर्मा ने अपनी प्रमुख भूमिका निभाई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित थे I कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया।

#SSMV_Bhilai_Yoga

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *