सडन हार्टअटैक से बचने के लिए 17 साल की उम्र में करवाएं ये जांचें
नई दिल्ली। सडन कार्डियक अरेस्ट से कम उम्र के लोगों की मौत के मामलों में खासी बढ़ोत्तरी हुई है। कार्डियोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया की नई गाइडलाइन के मुताबिक, अब हर भारतीय को 17 साल की उम्र में कम से कम एक बार ब्लड टेस्ट जरूर कराना चाहिए। इस टेस्ट से कम उम्र में ही शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल का पता लगाया जा सकता है। अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल कम उम्र में ही बढ़ा होगा तो समय पर सही लाइफस्टाइल और खानपान से इसको कंट्रोल किया जा सकता है.

इसी तरह 35 से 40 वर्ष की उम्र के सभी पुरुषों को नियमित हार्ट चेकअप कराना चाहिए। इसमें हार्ट का CT स्कैन भी शामिल होना चाहिए। रिपोर्ट सामान्य आती है, तो अगले 7 से 10 साल तक गंभीर चिंता की जरूरत नहीं होती। जिन लोगों के परिवार में कम उम्र में हार्ट अटैक का इतिहास रहा है, उन्हें 30 साल की उम्र का इंतजार नहीं करना चाहिए., ऐसे लोगों को पहले ही हार्ट के चेकअप करा लेने चाहिए। हर व्यक्ति को अपना ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल लेवल और हार्ट हेल्थ से जुड़े जरूरी पैरामीटर पता होने चाहिए।
अगर कोई व्यक्ति 17 या 18 साल की उम्र में मैराथन से लेकर हाई-इंटेंसिटी एंड्योरेंस स्पोर्ट्स में भाग लेता है तो उसे पहले हार्ट की जांच जरूर करानी चाहिए। हार्ट की बीमारियों की समय पर पहचान से बीमारियों से समय रहते बचाव किया जा सकता है। कई जरूरी हार्ट टेस्ट एक घंटे के भीतर पूरे हो सकते हैं और इन्हें साल में एक बार कराना फायदेमंद हो सकता है।
#heart_health












