50 के बाद भोजन में कर लें ये बदलाव तो मस्ती में गुजरेगा बुढ़ापा
नई दिल्ली। 50 की उम्र के बाद शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन से भरपूर संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी है। पालक, सेब और मौसमी फल खाएं, जो शरीर को ताकत और एंटीऑक्सीडेंट देते हैं। मैदे की बजाय दलिया, ओट्स, ब्राउन राइस और साबुत गेहूं की रोटी चुनें।

मांसपेशियों की ताकत बनाए रखने के लिए दालें, चना, पनीर और अंडे शामिल करें। हड्डियों की मजबूती के लिए कम वसा वाला दूध और रोज एक कटोरी घर का बना दही खाएं।
समोसे, कचौड़ी, और ज्यादा तेल वाले भोजन से दूर रहें, क्योंकि इनसे कोलेस्ट्रॉल और मोटापा बढ़ता है। डिब्बाबंद चीजें और ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।मीठी चीजें: चीनी और बेकरी के सामान से दूरी बनाएं, जिससे शुगर का खतरा कम हो।
#after_50_food












