कागज में दबाकर समोसा-कचौरी का तेल छुड़ाने का कोई खास फायदा नहीं
अकसर आपने देखा होगा कि कुछ लोग समोसा या कचौरी को खाने से पहले उसे कागज में दबाकर उसका तेल छुड़ाने की कोशिश करते हैं। पर इसका कोई फायदा नहीं होता। इससे केवल समोसा कचौरी की ऊपरी परत पर चिपके तेल को अलग किया जा सकता है। जो तेल इन खाद्य सामग्रियों के भीतर जा चुका है, उसपर इसका कोई असर नहीं होता। तो आइए जानते हैं कि आखिर अतिरिक्त तेल से बचाव कैसे करें-
दरअसल, तेल नुकसान तब करता है जब उसे बार-बार गर्म किया जाए। हलवाई बड़े से कड़ाह का उपयोग करते हैं जिसमें कई लिटर तेल एक बार में डाल दिया जाता है। कुछ हलवाई इस तेल को छानते रहते हैं और उसमें ताजा तेल मिलाते रहते हैं। इसके कारण उनकी कड़ाही में तेल हमेशा रहता है। यही तेल सबसे ज्यादा खतरनाक है।
घर पर बनाएं पकौड़े, समोसे, कचौरी
यदि आप भी चटोरे हैं तो इन स्वादिष्ट चीजों को घर पर बनाने की कोशिश करें। एक बार समोसा कचौरी बनाने के बाद जले हुए तेल को फेंक दें। इससे आप जले हुए तेल से होने वाले नुकसान से बच जाएंगे। डॉक्टर बताते हैं कि टिश्यू पेपर से साफ करने से पेपर पर मौजूद बैक्टीरिया के भी खाने की चीजों में जाने का रिस्क होता है। सस्ते या रंगीन टिश्यू पेपर को ब्लीच करने के लिए क्लोरीन और अन्य केमिकल का उपयोग होता है, जो सीधे संपर्क में आने पर खाने को दूषित कर सकते हैं. यह खतरा तब और बढ़ जाता है जब दुकानदार आपको अखबार के टुकड़े देता है। इसकी स्याही और गंदगी दोनों आपके पेट में जा सकती हैं।
कोशिश करें कि तली हुई चीजों को कम से कम खाएं. महीने में एक दो बार बहुत है, लेकिन अगर अकसर इनको खाने का मन करता है तो फिर एयर फ्रायर का यूज बेहतर है. इसके लिए सही तापमान (लगभग 170–180°C) पर तलें, ताकि भोजन जरूरत से ज्यादा तेल न सोखे. ध्यान रखें कि बार बार-बार इस्तेमाल किए गए तेल में तलने से बचें।
#Fritters #Samosa #Heated_Oil












