नेगेटिव विचारों से कमजोर हो जाती है हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता : हंसा दीदी

नेगेटिव विचारों से कमजोर हो जाती है हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता : हंसा दीदी

भिलाई।-हमारा एक सकारात्मक संकल्प दुनिया की परिस्थितियों से शक्तिशाली है। सब कुछ संभव है असंभव शब्द को अपने जीवन से हटा दीजिए। दुख का चिंतन बंद कर शुभ भावना, शाकाहारी भोजन थोड़ी एक्सरसाइज , मन को बिजी रखने का प्लान से आप स्वस्थ हो सकते हैं। नेगेटिव विचारों से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो सकती है और आप लगातार बीमार रह सकते हैं।
यह बातें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अमेरिका स्थित टेक्सास सेवा केंद्रों की निदेशिका एवं अमरीकी सेना से एम डी चिकित्सा अधिकारी से सेवानिवृत 86 वर्षीय ब्रह्माकुमारी डॉ हंसा रावल ने सेक्टर 7 स्थित पीस ऑडिटोरियम में बताई।

आपने बताया कि अस्पताल में बोल दिया कि कोई रास्ता नहीं है आप पेशेंट को घर ले जाइए। ऐसे पेशेंट को मन से स्ट्रांग होने की 5 दिनों की शुभ भावना की ट्रेनिंग से आपने मरीजों का मनोबल बढ़ाकर उन्हें कैंसर जैसे असाध्य और अनेकों बीमारियों से मुक्त किया है।

बीमारी के बारे में बोलना तो दूर सोचना भी नहीं है क्योंकि यही बीमारी का कारण बनता है। आत्मा एक-एक संकल्प को पकड़ लेती है नेगेटिव विचारों से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। इसीलिए कहते हैं कि दिल को मत दिखाओ। ब्रह्माकुमारीज का सुंदर स्लोगन है सुख दो सुख लो, मुख से संकल्प से दुख देना पाप कर्म है ।

हंसा दीदी कहती है, हम दुख देते नहीं है लेकिन दूसरों से दुख ले लेते हैं। ज्यादा मत सोचो निर्संकल्प होकर परमात्मा को सब सौंप कर सोए। किसी से शिकायत न करें अपनी जो भी बीमारी हैं भगवान और सिर्फ डॉक्टर को बताएं और किसी तीसरे को नहीं दोनों एक्सपर्ट है। सभी बीमारियों का हल है सकारात्मक चिंतन।

उनके साथ आए ब्रह्माकुमार मार्क भाई ने छत्तीसगढ़या सबले बढ़िया स्लोगन से शुरू करते हुए कहा कि भारत में वह सामर्थ्य है जो विश्व को राह दिखाएगा भारत ही देवी भूमि है जहां परमात्मा का अवतरण होता है।

भिलाई सेवा केंद्र की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी ने हृदय पूर्वक डॉ हंसा दीदी और ब्रह्माकुमार मार्क भाई का स्वागत किया। डिवाइन ग्रुप के बच्चों ने सुंदर नृत्य नाटिका से ब्रह्माकुमारी हंसा दीदी का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सुंदर मंच संचालन वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी प्राची दीदी ने किया।

#Bramhakumari #Negativity #Immunity

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *