पारादीप बंदरगाह के पास डूबा मालवाहक, नौसेना ने शुरू किया बचाव कार्य

पारादीप बंदरगाह के पास डूबा मालवाहक, नौसेना ने शुरू किया बचाव कार्य

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में शनिवार को बड़ा समुद्री हादसा हुआ। पनामा के झंडे वाला एक मालवाहक जहाज समुद्र में डूब गया। जहाज ओडिशा से लौह अयस्क लेकर सिंगापुर जा रहा था। अधिकारियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि हादसा पारादीप तट से करीब 240 समुद्री मील दूर हुआ। खबरों के मुताबिक, भारतीय तटरक्षक बल ने अब तक 2 जीवित लोगों को बचा लिया है।

हादसे के वक्त जहाज पर चालक दल के 24 सदस्य मौजूद थे। इनमें से ज्यादातर सदस्य चीनी नागरिक बताए जा रहे हैं। जहाज के अचानक डूबने की खबर मिलते ही समुद्री सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कितने चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचाया जा चुका है।

भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है। दोनों एजेंसियां समुद्र में संभावित बचे लोगों की तलाश कर रही हैं। अभियान के तहत समुद्री क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई है और घटनास्थल के आसपास मौजूद संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

#Indian_Navy #Paradip_Port

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *