बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह में छाई लोक संस्कृति और देशभक्ति

बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह में छाई लोक संस्कृति और देशभक्ति

रायपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं संविधान निर्मात्री सभा के पूर्णकालिक सदस्य बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की पुण्य स्मृति में आयोजित दो दिवसीय स्मृति समारोह के अंतर्गत सी-मार्ट परिसर (कचहरी चौक), जांजगीर एवं कृषि विज्ञान केंद्र जर्वे (च) में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में सी-मार्ट परिसर में विधिक संगोष्ठी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों ने देशभक्ति, सामाजिक सरोकार एवं छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। स्कूली छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों में उत्साह, आत्मविश्वास और प्रतिभा की झलक देखने को मिली।

समारोह के अंतर्गत आयोजित विधिक संगोष्ठी में नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों एवं विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी गई। संगोष्ठी में विभिन्न कानूनों, निःशुल्क विधिक सहायता, नागरिकों के अधिकारों तथा योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित नागरिकों ने विधिक विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम में जय भारत स्कूल जांजगीर की कक्षा तीसरी की छात्रा कु. सान्वी वी. यादव ने शानदार भरतनाट्यम प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। पारंपरिक वेशभूषा, भाव-भंगिमाओं और आत्मविश्वास से परिपूर्ण उनकी प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा। छोटी उम्र में सान्वी की उत्कृष्ट कला प्रतिभा और मंचीय आत्मविश्वास ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

#Barrister_Chhedilal_Thakur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *