योग आयोग के अध्यक्ष ने नवजात को दिया स्वास्थ्य मंत्री का नाम

योग आयोग के अध्यक्ष ने नवजात को दिया स्वास्थ्य मंत्री का नाम

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल अपनी टीम को लेकर मेकाहारा पहुंचे। उन्होंने मरीजों को फल देकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर उन्होंने एक शिशु का नामकरण करते हुए उसे स्वास्थ्य मंत्री के नाम के आधार पर ‘श्याम’ का नाम दिया।
संजय अग्रवाल ने प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था को निरंतर बेहतर बनाने तथा प्रदेश को विकास और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने की कामना की। उन्होंने मेकाहारा के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों से उनका कुशल-क्षेम जाना। स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिन की जानकारी देते हुए फल वितरित किए।
एक नवजात शिशु को लेकर उसकी मां जब संजय अग्रवाल के समक्ष पहुंची तो उन्होंने उसे गोद में ले लिया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के जन्मदिन को यादगार बनाते हुए नवजात का नाम ‘श्यामÓ रख दिया। उन्होंने नवजात श्याम के उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखमय भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *