शिशु मंदिर में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन, शंकराचार्य कालेज ने दी सहभागिता

शिशु मंदिर में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन, शंकराचार्य कालेज ने दी सहभागिता

भिलाई। सरस्वती शिशु मंदिर, सेक्टर-4 भिलाई में ‘नमामि भारतम् वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में “एक समय, एक स्वर, एक लय” की भावना के साथ सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, जुनवानी, भिलाई की सहायक प्राध्यापिका डॉ. उज्ज्वला भोंसले एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय की प्राचार्या सुश्री संगीता पवार ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य श्रीमती बजलता चौबे (BSP शिक्षा विभाग) उपस्थित रहीं। वहीं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति माननीय श्री एन.पी. दीक्षित ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित माननीय सांसद श्री विजय बघेल ने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व एवं राष्ट्र के प्रति इसके भावनात्मक जुड़ाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना का प्रतीक है।

कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर के 244 छात्र-छात्राओं के साथ श्री शंकराचार्य महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका एवं विद्यार्थियों ने भी सामूहिक गायन में अपनी उपस्थिति दी। सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर और एक लय में वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्रप्रेम एवं एकता का संदेश दिया।
डॉ. उज्ज्वला भोंसले के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उनकी सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की तथा विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ किया।
कार्यक्रम में विद्यालय समिति के पदाधिकारीगण, अभिभावकगण, भैया-बहन एवं विद्यालय के समस्त आचार्यगण उपस्थित रहे।

सामूहिक वंदे मातरम् गायन के साथ कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में भी संपन्न हुआ।

#Vandemataram #Saraswati_Shishu_Mandir #SSMV_Bhilai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *