श्री शंकराचार्य महाविद्यालय द्वारा खपरी में सेवा संकल्प के तहत स्वच्छता कार्यक्रम

श्री शंकराचार्य महाविद्यालय द्वारा खपरी में सेवा संकल्प के तहत स्वच्छता कार्यक्रम

भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, जूनवानी, भिलाई द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गोद लिए गए ग्राम खपरी, जिला दुर्ग में स्वच्छ भारत अभियान के तहत व्यापक स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने संयुक्त रूप से गांव की गलियों, सार्वजनिक स्थलों एवं मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता, कचरा पृथक्करण एवं प्लास्टिक मुक्त गांव हेतु जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अर्चना झा ने इस अवसर पर कहा कि – “सेवा ही हमारे संस्कार का मूल है। स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली है। गोद ग्राम खपरी को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”

डीन एकेडमिक्स डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव ने कहा कि – “सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यार्थी किताबी ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक दायित्व भी सीख रहे हैं। स्वच्छ गांव ही समृद्ध भारत की पहचान है।”

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

#SSMV_Bhilai #Seva_Sankalp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *