यूट्यूबर ध्रुव राठी को उदयपुर में मिला था अपना प्यार, यहीं हुई थी शादी

यूट्यूबर ध्रुव राठी को उदयपुर में मिला था अपना प्यार, यहीं हुई थी शादी

उदयपुर। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट में शामिल होने को लेकर ध्रुव राठी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर में होने वाले प्रोटेस्ट में शामिल होने से पहले ध्रुव राठी को गुरुग्राम से पुलिस ने उनके माता- पिता के घर से हिरासत में ले लिया था।

NBT में प्रकाशित खबर के मुताबिक देर रात राठी की पत्नी जूली और पैरेंट्स की अपील के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। बता दें कि ध्रुव राठी की पत्नी जूली ने सोशल मीडिया पोस्ट कर दिल्ली पुलिस ने उन्हें कस्टडी से छोड़ने के लिए अपील की थी। ध्रुव राठी की पत्नी जूली सोशल मीडिया पोस्ट पर उनकी पत्नी की भावुक अपील के बाद अब इस कपल की लव स्टोरी को इंटरनेट पर खंगाला जा रहा है। इस लव स्टोरी में राजस्थान का बड़ा कनेक्शन है।

दरअसल, ध्रुव राठी और उनकी जर्मन पत्नी जूली एल. की प्रेम कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद जब इस जोड़े ने अपने ‘प्यार’ को शादी के बंधन में बांधने का फैसला किया। मीडिया रिपोटर्स की मानें तो इसके लिए उन्होंने भारत की सबसे खूबसूरत और रोमांटिक जगहों में शुमार राजस्थान की ‘झीलों की नगरी’ उदयपुर को चुना।
ध्रुव और जूली की पहली मुलाकात वर्ष 2014 में हुई थी, जब दोनों ऑस्ट्रिया के विएना में पढ़ाई कर रहे थे। वक्त के साथ उनका यह परिचय एक-दूसरे के प्रति गहरे लगाव में बदल गया। दोनों ने एक-दूसरे की संस्कृतियों को अपनाया और लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी करने का निर्णय लिया।

दोनों ने नवंबर 2021 में ऑस्ट्रिया के विएना स्थित विएना सिटी हॉल में बेहद सादगीपूर्ण तरीके से कोर्ट मैरिज/सिविल वेडिंग की थी। हालांकि, ध्रुव और जूली दोनों ही भारतीय परंपराओं के अनुसार एक यादगार और भव्य शादी रचाना चाहते थे। इसी के चलते उन्होंने मई 2022 में राजस्थान के उदयपुर को अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए चुना।

मई 2022 में उदयपुर में एक रिसॉर्ट में ध्रुव और जूली की शादी का हुई। यह शादी पूरी तरह से पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। बताया जाता है कि शादी के दौरान जूली ने बेहद खूबसूरत भारतीय पारंपरिक लहंगा पहना, जबकि ध्रुव राठी शेरवानी और साफे में नजर आए। शादी के उत्सवों में मेहंदी, संगीत और हल्दी जैसी सभी रस्में निभाई गई। शादी में शामिल होने के लिए ध्रुव के परिवार हरियाणा से पहुंचा। राजस्थान में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी करने के बाद 2024 में दोनों ने पहले पहले बच्चे को जन्म दिया।

#Youtuber_Dhruv_Rathee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *