श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में विवेकानंद केंद्र द्वारा प्रेरणादायी व्याख्यान
भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में एक विशेष प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी, मध्य भारत प्रांत के श्री हेमंत उपाध्याय जी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।श्री उपाध्याय जी ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से प्रेरित ‘ऑनलाइन युवा प्रेरणा प्रतियोगिता’ के विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का ओजस्वी विचार – “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” आज के युवाओं के लिए सबसे बड़ा मंत्र है।
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच का विकास करना है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ. अर्चना झा ,डीन एकेडेमिक्स डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव, समस्त प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
#Vivekananda_Kendra #SSMV_Bhilai












