चंद्रबाबू नायडू ने की ₹100-₹200 के नोट छोड़ सब को बंद करने की मांग

चंद्रबाबू नायडू ने की ₹100-₹200 के नोट छोड़ सब को बंद करने की मांग

नई दिल्‍ली। आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के मकसद से 500 रुपये के नोटों को पूरी तरह खत्म करने की मांग दोहराई है। उनके मुताबिक, सिर्फ 100 रुपये और 200 रुपये के नोट चलने चाहिए। इस प्रस्ताव पर इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) के एसोसिएट प्रोफेसर प्रसन्‍ना तांत्री ने आगाह किया है कि इस चरण पर नोटों को पूरी तरह बंद कर देना अर्थव्यवस्था के लिए भूचाल लाने वाला साबित होगा। उन्होंने सरकार और आरबीआई को सलाह दी है कि ऐसा कोई भी कदम उठाने से पहले देश में कैश की जमाखोरी और इस्तेमाल से जुड़े आंकड़ों का गहराई से अध्ययन कर लेना चाहिए।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बड़े मूल्य के करेंसी नोटों (विशेष तौर पर 500 रुपये के नोटों) को धीरे-धीरे हटाने की अपनी पुरानी मांग को फिर उठाया है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी गई अपनी पुरानी डिजिटल करेंसी रिपोर्ट का हवाला दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए देश में सिर्फ 100 रुपये और 200 रुपये के छोटे नोट ही रहने चाहिए। उनका यह बयान 2016 की नोटबंदी की 10वीं वर्षगांठ के आसपास आया है। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय निकाय चुनावों में एनडीए की शानदार जीत का उदाहरण देकर दावा किया कि उनकी सरकार ने चुनावों में पैसों के गलत इस्तेमाल और पावर को काफी हद तक कम किया है।

नायडू के इस बयान पर इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) के एसोसिएट प्रोफेसर प्रसन्‍ना तांत्री ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उनके मुताबिक, इस समय 500 रुपये के नोट पर अचानक या सीधा प्रतिबंध लगाना अर्थव्यवस्था के लिए ‘बहुत ज्‍यादा विघटनकारी’ साबित हो सकता है। प्रोफेसर तांत्री का मानना है कि पिछले एक दशक में डिजिटल पेमेंट का इस्‍तेमाल तेजी से बढ़ा है। इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था में कैश की भूमिका अभी भी काफी मजबूत बनी हुई है। ऐसे में बिना किसी ठोस ऑप्‍शन और जमीनी तैयारी के बड़े नोटों को बंद कर देना आम जनता और व्यापारिक गतिविधियों के लिए भारी परेशानियां खड़ी कर सकता है।

#Currency_Note_Ban

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *