राज्योत्सव में पलक मुच्छल, स्वास्ति मेहुल और अभिजीत भट्टाचार्य देंगे प्रस्तुतियां

राज्योत्सव में पलक मुच्छल, स्वास्ति मेहुल और अभिजीत भट्टाचार्य देंगे प्रस्तुतियां

रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1 से 3 नवंबर तक आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के पहले दिन 1 नवंबर को शाम 5 बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला प्रारंभ होगा। शाम 5 से 6 बजे तक दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कलाकार प्रादेशिक एवं राज्यस्तरीय लोकसंगीत की प्रस्तुतियां देंगे। शाम 6 बजे से रायपुर के कलाकार अनुराग शर्मा अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगे। शाम 6.30 से 8 बजे तक उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। इसके बाद रात 8 बजे से बॉलीवुड की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका पलक मुच्छल अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी।

दूसरे दिन 2 नवंबर को शाम 6 से 7 बजे तक ‘मैं अयोध्या हूं‘ नाट्य प्रस्तुति का मंचन किया जाएगा। यह प्रस्तुति भारतीय सांस्कृतिक चेतना और अयोध्या की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक विरासत को मंच पर अभिव्यक्त करेगी। शाम 7 से 8 बजे तक रायपुर के कलाकार सुनील सोनी अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके बाद रात 8 बजे से बॉलीवुड पार्श्व गायिका स्वास्ति मेहुल के गीतों से राज्योत्सव का मंच गुंजायमान होगा।

राज्योत्सव के अंतिम दिन 3 नवंबर को शाम 6 से 6.30 बजे तक दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कलाकार लोकसंगीत की प्रस्तुति देंगे। शाम 6.30 से 7 बजे तक छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंथी कलाकार पद्मश्री सुश्री उषा बारले की प्रस्तुति विशेष आकर्षण होगी। शाम 7 से रात 9 बजे तक राज्य अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद रात 9 बजे से बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देंगे।

राज्योत्सव के मुख्य मंच के साथ ही शिल्पग्राम में भी स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। शिल्पग्राम में पहले दिन 1 नवंबर को लोकसंगीत एवं गिटार वादन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। रायपुर के शिवेन्द्र मंडावी लोकसंगीत एवं गिटार वादन प्रस्तुत करेंगे। राजीव श्रीवास्तव का रिदम बैंड और संतोष कुमार सिंहा का फ्यूजन बैंड भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। छत्तीसगढ़ की विश्वप्रसिद्ध पंडवानी गायन परंपरा को दुर्ग के चेतन देवांगन और रायपुर की सुश्री दुर्गा साहू अपनी प्रस्तुतियों से जीवंत करेंगे। सुश्री अनुष्का सुल्ताना शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करेंगी। दुर्ग की श्रीमती रजनी रजक लोकमंच एवं ढोलामारू की प्रस्तुति देंगी। बिलासपुर की कु. वंदिता साहू लोकसंगीत तथा सुश्री पायल साहू लोकमंच की प्रस्तुति देंगी। इस प्रकार पहले दिन कुल नौ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी।

दूसरे दिन 2 नवंबर को शिल्पग्राम मंच पर 11 सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। श्रीमती प्रसन्ना अवस्थी लोकसंगीत एवं नृत्य प्रस्तुत करेंगी। सुश्री सुष्मिता दास ओडिसी नृत्य और दुर्ग की सुश्री समप्रिया पूजा निषाद पंडवानी गाथा प्रस्तुत करेंगी। बिलासपुर के श्री अंकित निर्मलकर सूफी, गजल एवं सुगम गायन की प्रस्तुति देंगे। गरियाबंद की सुश्री मिलवंतीन बाई सुआ नृत्य प्रस्तुत करेंगी। रायपुर की सुश्री मेघा बोस ताम्रकार पारंपरिक लोकसंगीत से दर्शकों को परिचित कराएंगी। सुश्री आंचल पाण्डेय कथक नृत्य, धमतरी की सुश्री रुखमनी दीवान लोकमंच तथा श्री आदित्य मिश्रा बैंड की प्रस्तुति देंगे। श्रीमती विनीता त्रिपाठी कथक नृत्य और श्री तेजराम साहू लोकमंच की प्रस्तुति देंगे।

राज्योत्सव के अंतिम दिन 3 नवंबर को शिल्पग्राम मंच पर दस सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। रायपुर की सुश्री आस्था भट्ट भजन गायन प्रस्तुत करेंगी। दुर्ग की श्रीमती आरती बारले पंथी नृत्य तथा कबीरधाम के श्री राकेश सेन लोकमंच की प्रस्तुति देंगे। रायपुर के श्री दिनेश कुमार जांगड़े पंथी नृत्य और सुश्री पूर्णिमा साहू जसगीत एवं जगराता भजन प्रस्तुत करेंगी। श्री अभिषेक सोनकर आदिवासी लोकसंगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति देंगे। श्रीमती दीपाली पाण्डेय कथक समूह नृत्य, श्री वृद्धुमन वचस्पति भारती सूफी संगीत और सुश्री अनुष्णा रॉय चौधरी कथक नृत्य प्रस्तुत करेंगी। श्री आनंदकुमार पाण्डेय की नाट्य प्रस्तुति भी कार्यक्रम का आकर्षण होगी।

#Chhattisgarh_Rajyotsava_Schedule #Palak_Mucchal #Abhijeet_Singer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *