कौशांबी में रहस्यमयी बुखार से चार दिन में तीन बच्चों की मौत

कौशांबी में रहस्यमयी बुखार से चार दिन में तीन बच्चों की मौत

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले की चायल तहसील के आलमचन्द गांव में रहस्यमयी बुखार से चार दिनों के भीतर तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार की दो बहनें भी शामिल हैं। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और ग्रामीणों में स्वास्थ्य व्यवस्था तथा साफ-सफाई को लेकर नाराजगी है। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने और बीमार लोगों की जांच कराने का आश्वासन दिया है।

आलमचन्द निवासी कालीदीन की 5 वर्षीय बेटी आसमा और 3 वर्षीय बेटी यशी की चार दिनों के अंतराल में बुखार से मौत हो गई। एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की मौत से गांव में चिंता और भय का माहौल है। वहीं, पास के बसेढ़ी गांव में जब्बर की ढाई वर्षीय बेटी कनिका ने भी दम तोड़ दिया। चार दिनों के भीतर तीन बच्चों की मौत से ग्रामीणों में बीमारी को लेकर चिंता बढ़ गई है। आलमचन्द गांव में राजेश, आर्यन, अरविन्द, हीरालाल, पप्पू और कमल समेत दर्जनों बच्चे बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद उप जिलाधिकारी चायल प्रेरणा गौतम और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार गांव पहुंचे। अधिकारियों ने गांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर दवाइयों का वितरण करने और गांव में साफ-सफाई की व्यवस्था पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। (display Pic)

#Koshambi_Fever_Death #Mysterious_Fever

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *