विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन

विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन

कोण्डागांव। केशकाल विकासखंड के ग्राम सुरडोंगर में आयोजित विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन समारोह उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं टॉस कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नंदनी पोटाई, केशकाल एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक, तहसीलदार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

बस्तर ओलंपिक का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना, युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना तथा खेल भावना, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे को प्रोत्साहित करना है। इस आयोजन में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

#block_Level_Bastar_Olympic

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *