Illegal mosque demolishd in Chilfi Valley

चिल्फी में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर ; 2019 में मिला थी अनुमति

कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर प्रशासन ने चिल्फी निर्मित एक मस्जिद पर बुलडोजर चला दिया गया। इस मस्जिद को 2019 में कांग्रेस के कार्यकाल में अनुमति दी गई थी। स्थानीय लोगों ने उपमुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक से इस निर्माण पर आपत्ति जताते हुए उसे जमींदोज करने की मांग की थी। उल्लेखनीय है कि चिल्फी पर्यटन मानचित्र पर होने के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग भी है।

चिल्फी को मिनी कश्मीर के नाम से भी जाना जाता है। प्रदेश के कई जिलों को जोड़ने वाले केंद्र बिंदु चिल्फी मे 2019 में पूर्ववर्ती कांग्रेस कार्यकाल में एक प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसको लेकर ग्रामीणों ने वर्तमान में गृह मंत्री विजय शर्मा से शिकायत की थी। शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम के साथ पुलिस प्रशासन की उपस्थिति मे अवैध मस्जिद पर बुलडोजर चला दिया गया।

यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य है प्रदेश व जिले की सीमा को जोडऩे वाले केंद्र बिंदु होने के कारण वहां अवैध कारोबारों का भी समय-समय पर करवाई होती है। आदिवासी बाहुल्य चिल्फी में आदिवासी समाज के आराध्य भगवान बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा स्थापना की मांग लंबे समय से की जा रही है।

मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष प्रकाश धारवैया ने बयान जारी कर कहा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के पहल से प्रशासन द्वारा अवैध कब्जा हटाए जाने के बाद अब क्षेत्र में आदिवासी सम्मान और सांस्कृतिक पहचान को लेकर इसी स्थान पर भगवान बिरसा मुंडा का भव्य मूर्ति का स्थापना जल्द किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी।

#ChilfiMosqueBroughtDown #IllegalMosque #Chilfi

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *