रेप की घटनाओं पर संवेदनाहीन हो गया समाज : तापसी
मुंबई। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा है कि लोग अब रेप जैसी घटनाओं को भी सामान्य चोरी की घटनाओं की तरह लेने लगे हैं। रोज तरह तरह की घटनाएं आती हैं और हम निर्विकार बने रहते हैं। आज 10 साल का लड़का रेप कर रहा है, पांच साल से भी छोटी बच्चियां विक्टिम बन रही हैं तो कहीं न कहीं मुद्दा उनकी परवरिश से जुड़ा है। फिल्म “अस्सी” इसी मामले को जोरदार ढंग से उठाती है। इस फिल्म को महज मनोरंजन के लिहाज से न देखें, खुद से सवाल पूछें और प्रो-ऐक्टिव होकर कुछ करें।
अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अस्सी’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचीं तापसी ने इस बात पर चिंता जाहिर की कि प्रतिदिन रेप के 80 मामले सामने आ रहे हैं। 10 साल का बच्चा भी रेप कर रहा है। बच्चे गलत दिशा में जा रहे हैं तो हम कुछ तो गलत कर ही रहे हैं।
एक्ट्रेस ने समाज में बढ़ते यौन अपराध, बच्चों की गलत परवरिश को लाइटली लिये जाने को गंभीर बताया। उन्होंने कहा, समाज को इन मुद्दों पर अब पर्सनल होकर सोचने की जरूरत है। तापसी ने कहा, ‘मैं दिल्ली से हूं। रेप को लेकर रोज इतना कुछ पढ़ने को मिलता है। इन खबरों को पढ़कर लोग रेप को नॉर्मल अपराध की तरह मान लिया है। लोग इसे चोरी की घटनाओं की तरह देखने लगे हैं।
तापसी ने कहा, ‘मैंने कुछ दिन पहले 6 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना के बारे में सुनी। साथ ही ये भी पता चला कि इसमें 10 से 13 साल के बच्चे शामिल थे।’ तापसी ने कहा कि ऐसी घटना से डबल धक्का लगता है।
फिल्म “अस्सी” इसी मुद्दे को उजागर करती है। ‘इस फिल्म को इस तरह से देखना होगा कि ऐसी घटनाएं आखिर हो क्यों रही हैं?’ अब दर्शकों को जज की भूमिका निभानी होगी। जजमेंट देना होगा कि आपको क्या लगा? ऐसे मामलों में आपका क्या जस्टिस होगा?’
तापसी ने कहा, ‘हम सभी को अपने घर से शुरुआत करनी होगी। अपने घर के लड़कों से इसे शुरू करना होगा और हमारे बच्चों को सिखाना पड़ेगा कि तुम्हें क्या आइडोलॉजी रखनी चाहिए। तुम समाज में किस तरह से रहो कि कोई दूसरा भी ऐसा गलत काम नहीं कर पाए।’
एक्टर मनोज पाहवा ने फिल्म के कंटेंट पर बात करते हुए कहा, ‘अस्सी में थ्रिलर और कोर्टरूम ड्रामा का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी इतनी मजबूत और तेज रफ्तार है कि दर्शक एक पल के लिए भी बोर महसूस नहीं करेंगे। हर सीन किसी न किसी सवाल को उठाता है और दर्शकों को कहानी से जोड़े रखता है। कोर्टरूम के सीन खास तौर पर फिल्म की जान हैं, जहां डायलॉग और भावनाएं दोनों ही गहरी छाप छोड़ती हैं।’
#Rape #TapsiPannu #Assi












