कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत दीक्षारंभ समारोह

कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत दीक्षारंभ समारोह

दुर्ग। शास. डाॅ.वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग (छ.ग.) में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम प्राचार्य डाॅ. रंजना श्रीवास्तव के कुषल मार्गदर्षन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गजेन्द्र यादव मंत्री, स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य, विधायक दुर्ग शहर छत्तीसगढ़ शासन एवं विशिष्ट अतिथि प्रीति साहू जनभागीदारी अध्यक्ष, समस्त प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशित छात्राएं उपस्थित रहीं।

मंत्री गजेन्द्र यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि दीक्षांरभ में दीक्षा शब्द का अर्थ पुरातन परम्परा से है जिसमें भारतीय संस्कृति में गुरू शिष्य परम्परा थी। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास करने की आवष्यकता पर बल दिया। उन्होंने महाविद्यालय की समस्याओं खेल मैदान बनाने की घोषणा की।

विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रीति साहू ने कहा कि जीवन की सफलता डिग्री से ही नहीं बल्कि व्यावहारिक ज्ञान से होती है। आज के युग में शिक्षा कौशल के साथ नेतृत्व क्षमता, समय प्रबंधन, नई शिक्षा नीति, संचार, तकनीकी, समग्र विकास पर बल देती है।

प्राचार्य डाॅ. रंजना श्रीवास्तव ने कहा कि- नवप्रवेशित छात्राओं को महाविद्यालय की गतिविधियों, संरचना, सुविधा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संबंधित जानकारी से अवगत कराना था। एक छात्रा शिक्षित होती है तो समाज को शिक्षित करती है। समाज के लिए अच्छा संदेश व अच्छे वातावरण का निर्माण होता है। मन के विरूद्ध जाने से शरीर व आत्मा साथ नहीं देता, अतः अपनी रूचि के अनुसार कार्य करना चाहिए। एनईपी संयोजक डाॅ. अनुजा चौहान ने महाविद्यालय के बारे मंे विस्तार से  शिक्षा, विषय चयन में लचीलापन, एबीसी आईडी, मल्टिपल एंट्री, एक्जिट जैसी महत्वपूर्ण अवधारणाओं के विषय में जानकारी दी। कला संकाय प्रभारी डाॅ. यशेश्वरी ध्रुव , गृह विज्ञान संकाय प्रभारी डाॅ. रेशमा लाकेश, ग्रंथालय प्रभारी डाॅ. मंजुलता साव, क्रीडाअधिकारी डाॅ. ऋतु दुबे ने महाविद्यालय के संसाधन, विविध गतिविधियों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। मुख्य अतिथि माननीय गजेन्द्र यादव जी ने छम्च् एम्बेसडरों- कु. मानसी साहू, पूर्वी, हिमांषी, नम्रता साहू, का बैच व तिलक लगाकार सम्मान किया। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्राएं व अतिथिगण उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्षन डाॅ. मिलिन्द अमृतफले ने किया।

#Girls_College_Durg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *