स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने जारी की एडवाइजरी

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली। स्वाइन फ्लू (H1N1) तेजी से फैल रहा है। दिल्ली में 24 घंटे के अंदर 114 केस दर्ज हुए हैं और इसके साथ ही संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1777 तक पहुंच गया है। ऐसे में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने शनिवार को लोगों से अपील की है कि वे H1N1 के लक्षणों को जल्दी पहचानें। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि अगर लक्षण बने रहें तो डॉक्टर की सलाह लें। (Pic Crdit News18)

स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को सलाह दी कि वे लगातार बने रहने वाले लक्षण दिखने पर नजदीकी हेल्थकेयर सेंटर पर जाकर डॉक्टर की सलाह लें। स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाइजरी में सुस्ती, भूख न लगना, जी मिचलाना और उल्टी, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, दस्त और सिरदर्द को भी स्वाइन फ्लू के आम लक्षणों में शामिल किया गया है।

H1N1 के लक्षणों और इसके फैलने के तरीके के बारे में बताते हुए डॉ. (मेजर) राजेश भारद्वाज ने कहा है कि H1N1 इन्फेक्शन, या स्वाइन फ्लू, कुछ ज्यादा खतरनाक और गंभीर हो सकता है, इसीलिए हम इसे लेकर ज्यादा चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि यह इन्फेक्शन सांस के जरिए निकलने वाली बूंदों से फैलता है, जो संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने पर निकलती हैं, और यह संक्रमित व्यक्ति के करीबी संपर्क में आने से भी फैल सकता है।

क्या हैं स्वाइन फ्लू के लक्षण
बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, नाक बहना, शरीर में दर्द, थकान।

ऐसे करें बचाव

बीमार होने पर घर पर रहने से दूसरों में संक्रमण फैलने का खतरा कम हो जाता है। जब किसी को सांस से जुड़ी तकलीफें हों और उसे भीड़-भाड़ वाली बंद जगह पर जाना पड़े, तो मास्क पहनना बहुत फायदेमंद हो सकता है। खांसते और छींकते समय मुंह-नाक ढकने, नियमित रूप से हाथ धोने और हवा के आवागमन (वेंटिलेशन) को बेहतर बनाने से भी इसके फैलाव को रोका जा सकता है।
#Swine_Flu #Govt.Advisory

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *