दुर्ग के ताम्रकार परिवार के पास मिली महात्मा गांधी की हाथ से लिखी चिट्ठी

दुर्ग के ताम्रकार परिवार के पास मिली महात्मा गांधी की हाथ से लिखी चिट्ठी

दुर्ग। दुर्ग में सन् 1935 में महात्मा गांधी द्वारा दुर्ग के स्वतंत्रता सेनानी उदय प्रसाद ताम्रकार को लिखित हस्तलिखित चिट्ठी मिली है। जिसे सोमवार को उदय प्रसाद ताम्रकार के पुत्र अशोक ताम्रकार ने कलेक्टर अभिजीत सिंह को अवलोकन के लिए प्रस्तुत किया।

अशोक ताम्रकार ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी उदय प्रसाद ताम्रकार हमेशा स्वतंत्रता संग्राम में गांधी जी के साथ खड़े रहे। वे उनसे लगातार पत्र लिखकर बातें किया करते थे। खुलकर आंदोलनों में भाग लिया करते थे, चिट्ठी के बारे में जानकारी देते हुए ताम्रकार ने आगे बताया कि चिट्ठी में अंग्रेजों के समय का स्टांप लगा हुआ है, जिसमें वर्धा 5 पीएम, उदय प्रसाद मालगुजार ननकट्टी बोड़ेगांव लिखा है। उसके बाद महात्मा गांधी जी ने चिट्ठी में लिखा है कि भाई उदय प्रसाद मुझे तुम्हारे पत्र याद आते हैं। बता दें कि भारत सरकार के ज्ञानभरतम मिशन अंतर्गत प्राचीन पांडुलिपियों पहचान कर उन्हें डिजिटलाइज कर संरक्षित किया जा रहा है। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव भी मौजूद थे।

#Gyan_bharatam #Pandulipi_Survey #Gandhi_Letter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *