एमजे कालेज के शिक्षा विभाग में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन
भिलाई। एमजे कालेज के शिक्षा विभाग द्वारा 10 अप्रैल को ओपन प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महावीर जैन पब्लिक स्कूल पुलगांव, महावीर जैन विद्यालय शिक्षक नगर दुर्ग ,कृष्णा हायर सेकेंडरी स्कूल सुपेला, अजीज पब्लिक स्कूल जुनवानी, एम .जे. जूनियर स्कूल, एम.जे .स्कूल न्यू आर्य नगर, माइल स्टोन अकैडमी , श्री गुरुजी ऑनलाइन एकेडमी इत्यादि शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा उन्होंने 139 विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया, जिसमें से 78 विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की।
इस अवसर पर प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग पैनल बनाए गए, जिससे चयन प्रक्रिया सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी रही। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने ज्ञान एवं कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने योग्य एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया। यह ओपन प्लेसमेंट ड्राइव विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हुआ, जिससे उन्हें अपने करियर की दिशा में पहला कदम बढ़ाने का मार्ग मिला।
महाविद्यालय प्रबंधन एवं विभागाध्यक्ष ने इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, विद्यालयों के प्रतिनिधियों एवं एम जे महाविद्यालय के फैकल्टी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
#MJ_College #Campus_Placement












