सुशासन तिहार से दिव्यांगों के जीवन में आई गति, मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

सुशासन तिहार से दिव्यांगों के जीवन में आई गति, मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

सक्ति। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार 2026’ आम नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इसके अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में सक्ति जिले के मालखरौदा विकासखंड में आयोजित प्रथम शिविर में ग्राम किरकार निवासी दिव्यांग श्री जोशिक रत्नाकर के जीवन में खुशियों का सवेरा हुआ।

85 प्रतिशत अस्थि बाधित जोशिक रत्नाकर को अपने दैनिक कार्यों और आवागमन के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। शिविर में उनके द्वारा मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल हेतु आवेदन प्रस्तुत करते ही समाज कल्याण विभाग ने संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित संज्ञान लिया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उन्हें मौके पर ही मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गई।

मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्राप्त करने के बाद जोशिक ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब वे बिना किसी की मदद के स्वतंत्र रूप से कहीं भी आ-जा सकेंगे। इससे न केवल उनके समय की बचत होगी, बल्कि वे स्वयं को अधिक आत्मनिर्भर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने इस त्वरित सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

मालखरौदा में आयोजित यह शिविर इस बात का प्रमाण है कि राज्य शासन की योजनाएं अब फाइलों से निकलकर सीधे जनता के द्वार तक पहुँच रही हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की शिकायतों और मांगों का बिना किसी विलंब के समाधान करना है, जिससे सरकारी तंत्र के प्रति आम जन का विश्वास और सुदृढ़ हुआ है।

#Sushasan_Tihaar #Divyang

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *