डॉ नविल शर्मा ने हाईटेक के मेडिकल डायरेक्टर का कार्यभार ग्रहण किया
भिलाई। जनरल एंड लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ नविल शर्मा ने आज हाईटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान मेडिकल डायरेक्टर डॉ रंजन सेनगुप्ता की जगह ली है। उन्हें यह दायित्व सौंपते हुए अस्पताल के प्रबंध संचालक मनोज अग्रवाल ने कहा कि नई पीढ़ी के आगे आने से नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने डॉ शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ नचिकेत एस दीक्षित, न्यूरोसर्जन डॉ दीपक बंसल, ईएनटी सर्जन डॉ अपूर्व वर्मा, गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ आशीष देवांगन, ऑर्थोपेडीशियन डॉ राहुल ठाकुर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अंजना चौधरी, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ देवेन्द्र साहू, मेडिसिन एवं डायलिसिस विशेषज्ञ डॉ सुमन राव, पैथोलॉजिस्ट डॉ रजनी प्रजापति, नर्सिंग अधीक्षक रजनी भास्करन सजी, इंटेंसिविस्ट डॉ नीलिमा बम्बोडे, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ नरेश देशमुख, एचआर शुभम शुक्ला, आदि उपस्थित थे।
#Medical_Director_Hitek












