डिप्टी सीएम साव बने विधायक दूल्हा दीपेश के सारथी, हांकी बैलगाड़ी

डिप्टी सीएम साव बने विधायक दूल्हा दीपेश के सारथी, हांकी बैलगाड़ी

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार उप मुख्यमंत्री अरुण साव बीजेपी विधायक दूल्हे राजा दीपेश साहू की बारात में बैलगाड़ी से पहुंचे। वे विधायक के सारथी बनकर उनके साथ बारात में शिरकत किये। बता दें कि बेमेतरा में आयोजित सामूहिक मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में विधायक दीपेश साहू ने सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह करने का फैसला किया। जिसकी देश-प्रदेश में जमकर तारीफ हो रही है।

प्रदेश की राजनीति में पहली बार ऐसा देखने को मिला है। बेमेतरा से भाजपा विधायक दीपेश साहू सरकारी योजना के मंच पर 23 गरीब और जरूरतमंद जोड़ों के साथ सात फेरे लिये। वीआईपी संस्कृति और भव्य शादी समारोहों से अलग हटकर विधायक का यह फैसला सामाजिक समानता और सादगी का संदेश दे रहा है। शहर के बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में विधायक दीपेश साहू अपनी जीवनसंगिनी तरूणा साहू के साथ सात फेरे लेकर एक दूसरे के हुए।
विज्ञापन

खास बात यह है कि वे किसी विशेष मंच या अलग व्यवस्था में नहीं, बल्कि अन्य 23 जोड़ों के साथ सामूहिक रूप से वैवाहिक रस्में पूरी किये। इससे पहले शनिवार की देर रात विधायक दीपेश साहू की हल्दी रस्म संपन्न हुई। वहीं विवाह से पहले विधायक ने स्वयं कार्यक्रम स्थल पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रस्तावित दौरे और विभिन्न आयोजनों की तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों और आयोजन से जुड़े लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।

#Dy_CM_Arun_Sao #MLA_Dipesh_Wedding

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *