जनगणना 2027 : 1 मई से शुरू होगी मकानों का सूचीकरण-गणना

जनगणना 2027 : 1 मई से शुरू होगी मकानों का सूचीकरण-गणना

अम्बिकापुर। .भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाली जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य राज्य में 1 मई से 30 मई 2026 तक किया जाना है। जिसके सम्बन्ध में सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में जनगणना की रूपरेखा, कानूनी प्रावधान, डिजिटल उपकरणों के उपयोग तथा डेटा प्रबंधन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक बताया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर सुनील नायक, नगर निगम कमिश्नर डी एन कश्यप,सर्व एसडीएम, राजस्व अमला सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

#Janganana #Census

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *