डॉ. दीप्ति बनी आईडीए की अध्यक्ष, डॉ. सायली सचिव

डॉ. दीप्ति बनी आईडीए की अध्यक्ष, डॉ. सायली सचिव

भिलाई। इंडियन डेंटल एसोसिएशन दुर्ग-भिलाई ब्रांच के 2026-27 की वार्षिक बैठक व नई समिति की स्थापना रविवार को सुपेला के होटल में हु​ई। इस दौरान अध्यक्ष पद पर डॉ. दीप्ति राठौर, सचिव डॉ. सायली कुरैशी, उपाध्यक्ष डॉ. दीक्षाली इंदुरकर व डॉ. सविता कब्डवाल, सहसचिव डॉ. नावेद खान, सहायक सचिव डॉ. साकेत बंछोर, कन्वेनर डेंटल एडुकेशन डॉ. स्मिता श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष डॉ. आस्था श्रीवास्तव, कन्वेनर डेंटल हेल्थ डॉ. रजत जैन, रिप्रेजेंटेटिव केंद्र डॉ. सुयोग जैन, रिप्रेजेंटेटिव राज्य डॉ. श्रेणिक नाहटा और एडिटर ऑफ जनरल डॉ. रिया जैन की नियुक्ति की गई।

कार्यक्रम में हेलिओन सेनसोडाईन की ओर से अन्नु का विशेष सहयोग रहा। 2025 की अध्यक्ष डॉ. फातिमा खान ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए अपनी जिम्मेदारी सौंपी। डॉ. शाहीन हमदानी ने 2025 में किए गए आयोजनों का ब्यौरा दिया। डॉ. आस्था ने बजट प्रस्तुत किया। संचालन डॉ. नेहा जाजू ने किया। डॉ. सायली ने 2026 के समिति के सदस्यों का परिचय दिया। डॉ. लिऊ रुंगटा डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कार्तिक कृष्णन, डॉ. मंजू यादव आदि उपस्थित रहे।

#IDADurgBhilai #DrDeeptiRathore

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *