राम-शीला की कुटिया पहुंचा लियो क्लब “समर्पण” का दल
भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के लियो क्लब समर्पण द्वारा लायंस क्लब भिलाई पिनेकल के मार्गदर्शन में सेवा कार्य का आयोजन किया गया। 28 जनवरी को सेक्टर-9 स्थित हनुमान मंदिर परिसर तथा 30 जनवरी को रामशीला की कुटिया (वृद्धाश्रम) में निर्धन एवं असहाय वर्ग के लोगों की सेवा की गई। लियो क्लब के सदस्यों के आगमन से भिक्षुकों, वंचितों एवं आश्रमवासियों के चेहरे खिल गए।
सेक्टर-9 हनुमान मंदिर प्रांगण में लियो क्लब समर्पण के विद्यार्थियों ने जरूरतमंदों को केला, ब्रेड, बिस्कुट, चॉकलेट, तथा बैठने हेतु आसन का दान किया गया। वहीं रामशीला वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को चावल, आटा, नमक, दाल, तेल, मोज़े एवं बिस्किट वितरित किए गए। इस अवसर पर लियो क्लब के सदस्यों ने बुजुर्गों से संवाद कर अपनत्व और सम्मान का भाव व्यक्त किया। वृद्धाश्रम प्रबंधन ने इस सेवा कार्य के लिए लियो क्लब समर्पण एवं लायंस क्लब भिलाई पिनेकल का आभार व्यक्त किया।
इस सेवा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों को सहयोग प्रदान कर उनके जीवन में राहत, सुरक्षा एवं सम्मान की अनुभूति कराना था। लियो क्लब ‘समर्पण’ के विद्यार्थियों ने अत्यंत विनम्रता, समर्पण एवं सेवा भावना के साथ दान सामग्री का वितरण किया। विद्यार्थियों की इस पहल से लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष, कृतज्ञता एवं आत्मीय प्रसन्नता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अर्चना झा ने कहा कि लियो क्लब ‘समर्पण’ के विद्यार्थियों के इस सराहनीय प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक सेवा कार्य विद्यार्थियों में मानवता, करुणा, सहानुभूति, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं। साथ ही ऐसे कार्यक्रम युवाओं को समाज के प्रति संवेदनशील बनाकर राष्ट्र निर्माण में उनकी सकारात्मक भूमिका सुनिश्चित करते हैं साथ ही वृद्ध आश्रम प्रबंधन के निदेशक अजय शर्मा जी के प्रति आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हो पाया
महाविद्यालय के अकादमिक डीन डॉ जे दुर्गा प्रसाद राव ने कहां की इस तरीके के लिए समर्पण के द्वारा यहां सामाजिक सेवा भाव करते रहने की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित करने की अपेक्षा प्रकट की ।
इस अवसर पर लियो क्लब समर्पण की अध्यक्ष प्रतिभा बराल ने कहा कि क्लब का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों की सेवा कर मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करना है। उन्होंने युवाओं से ऐसे सेवा कार्यों में आगे आने का आह्वान किया। यह कार्यक्रम लियो क्लब समर्पण के मेंबर डॉक्टर के जे मंडल एवं उज्जवला भोसले के मार्गदर्शन में किया गया इस कार्यक्रम में लियो क्लब समर्पण के 14 सदस्सयम्मिलित हुए
#LeoClubSamarpan #ShriShankaracharyaMahavidyalayaBhilai












