सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: खरौद श्रीलक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और आस्था का संगम

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: खरौद श्रीलक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और आस्था का संगम

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े सहित जनप्रतिनिधियों ने किया भगवान शिव का पूजन-अर्चन’

रायपुर।. “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – अटूट आस्था के 1000 वर्ष” के अवसर पर आज जांजगीर-चांपा जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर, खरौद में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक गौरव के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अतिथियों एवं नागरिकों ने भगवान श्री लक्ष्मणेश्वर महादेव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में गुजरात के सोमनाथ से आयोजित राष्ट्रीय शिखर कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण भी देखा गया, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को उपस्थित जनसमूह ने ध्यानपूर्वक सुना। इस अवसर पर जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद  कमलेश जांगड़े, पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता मिरी सहित जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की सनातन संस्कृति, अटूट आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान का जीवंत प्रतीक है। इतिहास में अनेक आक्रमणों और चुनौतियों के बावजूद भारतीय संस्कृति और आस्था को कभी समाप्त नहीं किया जा सका। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं विकास को नई गति मिली है। यह पर्व हमें अपनी परंपराओं, संस्कृति और राष्ट्र गौरव को अक्षुण्ण बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े ने कहा कि सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। अनेक बार आक्रमण और लूट के प्रयासों के बावजूद सोमनाथ मंदिर की आस्था कभी डिगी नहीं। यह मंदिर भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण और राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है।

#Somnath_Swabhiman #Lakshmaneshwar_Shiv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *