साथी कलाकार की पगड़ी बचाने आगे आई कलाकार बिरादरी
भिलाई। कॉमे़डियन और फिल्म अभिनेता राजपाल यादव इस समय कठिन दौर से गुजर रहे हैं। 9 करोड़ रुपए के कर्ज मामले में चेक बाउंस होने के बाद वे फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्होंने यहां आत्मसमर्पण किया था। जब इस बात की साथी कलाकारों को खबर हुई तो उन्होंने मदद की पेशकश की है। यह ऐसा पहला मा्मला है जब किसी भी पेशे के लोगों ने अपने एक साथी या यूं कहें कि प्रतिद्वंद्वी की ऐसी मदद की पेशकाश की हो।
सिंगर मीका सिंह ने राजपाल यादव को 11 लाख रुपए की मदद की पेशकश की है। मीका ने कहा कि यदि सभी कलाकार अपने इस साथी की मदद करने के लिए थोड़ा थोड़ा पैसा दे दें तो राजपाल की मुश्किल आसान हो सकती है. राजपाल ने अब तक दुनिया को हंसाया, आज हमारी बारी है कि हम उनके चेहरे पर मुस्कान लेकर आएं।
राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने SCREEN से हुई बातचीत में ने बताया कि कई बड़ी हस्तियां मदद के लिए आगे आई हैं। उन्होंने कहा, ‘राजपाल यादव की मदद के लिए बहुत से लोग आगे आए हैं। सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे एक्टर्स ने अपना सपोर्ट दिया है। मेरी अभी डेविड धवन से बात हुई, उन्होंने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। रतन नैन, वरुण धवन… कई लोग इस बार उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं, जिसकी राजपाल ने दिल से सराहना की है।’
‘फिल्म इंडस्ट्री ने राजपाल के साथ चट्टान की तरह खड़े होकर उनका साथ दिया’
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस वक्त बॉलीवुड ने जिस मजबूती से राजपाल यादव का साथ दिया उसकी सराहना होनी चाहिए। उन्होंने कहा, फिल्म इंडस्ट्री ने राजपाल के साथ चट्टान की तरह खड़े होकर उनका साथ दिया है, जिसकी सराहना की जानी चाहिए। बता दें कि राजपाल को अब तक सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, राव इंदरजीत यादव सहित कई लोगों ने परिवार को आर्थिक सहायता की पेशकश की तथा अन्य लोगों से भी आगे आने की अपील की।
‘सभी ने मदद का वादा किया है, इसका मतलब सिर्फ आर्थिक मदद नहीं’
गोल्डी जैन ने कहा है, ‘लोगों ने मदद के लिए पहल की है। सभी ने मदद का वादा किया है, इसका मतलब सिर्फ आर्थिक मदद नहीं है। यह सही है कि (सलमान, अजय, वरुण और डेविड धवन) इन लोगों ने फोन किया है। किस रूप में और कैसे मदद करेंगे, यह अभी तय होना बाकी है। वे सभी राजपाल भाई के शुभचिंतक हैं।
#RajpalYadav #MikaSingh #SonuSood












